STORYMIRROR

Jyoti narang

Horror Fantasy Thriller

4  

Jyoti narang

Horror Fantasy Thriller

आख़िर भाग 2

आख़िर भाग 2

3 mins
412

अम्मा बेहोश होकर गिर जाती है।

प्यारी - अम्मा। अम्मा।

श्याम काका, मां जल्दी आओ अम्मा उठ नहीं रही है, प्यारी चिल्ला कर बुलाती हैं।

सरिता( प्यारी की मां) - क्या हुआ अम्मा को? चल जल्दी से उठा कर बिस्तर पर लिटाते है।

सरिता - प्यारी। अम्मा को क्या हुआ ?

श्याम भी वहां आ जाता है और पूछता है कि क्या हुआ था।

प्यारी - मैं अम्मा को बुलाने आई थी। कोई फोन आया और अम्मा बेहोश हो गई।

श्याम की नजर अब फोन पर जाती है। रिसीवर गिरा हुआ होता है। वो रिसीवर उठा कर वापस रखता है कि फोन फिर बज उठता है। श्याम फोन उठाता है। वो भी खबर सुन कर ख़ामोश हो जाता है।

सरिता और प्यारी अम्मा के हाथ पांव घिस रही है।

सरिता - श्याम किसका फोन था ? और प्यारी जा जल्दी से जा कर डॉक्टर साहब को ले आ।

प्यारी भागी भागी चली जाती हैं। श्याम अब भी कुछ नहीं बोलता है। बस अम्मा को देखता रहता है।

सरिता - श्याम कुछ बताओ भी क्या हुआ है?

श्याम - वो वो...... आख़िर वो आ गई है।

सरिता की आंखो में भी खोफ़ नजर आने लगता है।

श्याम - अम्मा के बेटे बहू नहीं रहे और पोता भी गंभीर हालत में है।

सरिता - हाय भगवान। यह क्या हो गया। लेकिन कैसे हो गया यह सब वो तीनों तो यहां से बहुत दूर थे फिर कैसे हुआ यह?

श्याम - लखन का फोन था। बोल रहा था कि वो लोग यहां आने के लिए निकले थे।

सरिता - लेकिन इतने सालो बाद यहां आने की क्या जरूरत आन पड़ी होगी।

सरिता और श्याम दोनों डरे हुए एक दूसरे को देखते हैं। तभी प्यारी डॉक्टर को ले आती हैं। डॉक्टर अम्मा को चैक करते हैं।

डॉक्टर साहब - इनका बीपी बहुत बढ़ गया था इसलिए बेहोश हो गई थी। चिंता ना करें मेंने दवाई दे दी है थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी।

थोड़ी देर बाद अम्मा को होश आ जाता है।

अम्मा - श्याम जल्दी मुझे शहर के अस्पताल ले कर चल।

श्याम - लेकिन आपकी तबियत ठीक नहीं है।

अम्मा - लेकिन वेकिन कुछ नहीं। तू बस चल मेरे साथ।

श्याम और अम्मा शहर निकल जाते हैं।

वहां पहुंच कर लखन से पता चलता है कि अम्मा जी का पोता बहुत ही बुरी हालत में है, बचना मुश्किल है। अम्मा बहुत घबरा जाती हैं और भगवान को याद करने लगती हैं।

तभी वो लखन से फोन ले कर दूर जाकर किसी को फोन लगाती हैं। वापस आ कर श्याम से कहती हैं कि हमें वापस चलना होगा।

श्याम - अम्मा जी आप एक बार अपने पोते को देख तो लेते।

अम्मा - उसी की सलामती के लिए यहां से जाना होगा। लखन तुम यहां रहो और सारी ख़बर देते रहना।

श्याम और अम्मा वापस चले जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Horror