युद्ध की राख में जलते नारी के सपने
युद्ध की राख में जलते नारी के सपने
युद्ध पुरुषों ने रचा,पर राख में स्त्रियों के सपने जलते हैं।
एक माँ का आँचल सूना होता है,पत्नि हृदय डर पलते हैं।।
कोई माँ द्वार पर बैठी, अपने लाल की राह निहारती है।
कोई पत्नि दीपक लेकर, पति पलक आंगन बुहारती है।।
कोई बहन अपने भाई की, राह में आँखें बिछाए बैठी है।
कोई बच्ची अपने पिता की, अंगुली थामने आतुर बैठी है।।
किन्तु रण में शस्त्र उठे तो,संबंधों का अर्थ कहाँ रहता है।
रक्त की धाराएं बहती हैं, तब कोई अपना कहाँ रहता है।।
जय घोष तो गूंज उठता,पर किसी का घर सूना होता है।
विजयी होता राजा,पर हर घर में किसी को रोना होता है।।
मैं पूछती हूँ, हे विधाता, यह कैसा न्याय रचा तूने जग में?
एक के मुख पर विजय दी,दूजे के सपने क्यों लूटे तुमने?
राजसिंहासन की शान बचाकर, किसने मानवता बचाई है?
माँ की कोख ही सूनी हो,तब किस की विजय कहलाई है?
स्त्रियों ने कब माँगा था,कुरु रण का यह रक्तिम संसार।
उन्हें तो चाहिए था अपना, परिवार, अपनों वो का प्यार।।
किन्तु पुरुषों की महत्वाकांक्षा, खींच लाई रण की रेखा।
उस रेखा के इस पार,कितने घरों ने खोई जीवन रेखा।।
एक आँचल में दूध रहा,दूसरी ओर रक्त की वो धारा रही।
एक हाथ शस्त्र दिया,दूजी ओर किसके मन ने मौत सही।।
कितने आरती दीपों ने, आज धुआँ होकर दम तोड़ा।
कितने सुहागों ने रोकर, अपना भाग्य स्वयं ही फोड़ा।।
स्त्री के भाग्य में क्यों, ऐसा हर बार ही वियोजन लिखा है?
क्या उसके जीवन का सूर्य,पुरुषों के युद्ध से नहीं तीखा है?
यदि होता राजधर्म में धर्म है,तो यह पीड़ा क्यों मिलती है?
यदि कुल की मर्यादा है, माँ की गोद क्यों सूनी होती है?
मैं नहीं माँगती राजसिंहासन, नहीं माँगती यश या मान।
मुझे चाहिए वह हाथ, जो रहे जीवन भर मेरा अभिमान।।
मुझे नहीं चाहिए रण का गौराव, नहीं विजय का शोर।
मुझे तो चाहिए सुरक्षा में, अपना परिवार, अपनी भोर।।
स्त्री ने पुत्र खोए, कितनी को पति खोने का भय मिला।
यह कैसा राजधर्म है,जहाँ माँ के मातृत्व को ही निगला।।
यह कैसी कुल मर्यादा? जहाँ सुहाग सिन्दूर मिट जाए।
निरा पौरुष अभिमान खड़ा,वो नारी का सब लुट जाए।।
रण में जो भी जीता हो, उसकी विजय क्षणभर होती है।
पर स्त्री के सूने जीवन में,वो मृत्यू बहुत लम्बी होती है।।
मैं पूछती हूँ, हे विधाता, नर के मन यह कैसा मान भरा?।
हृदय तो दिया है किन्तु,ये पाषाण सरीखा अभिमान भरा।।
बोलो क्या मेरे आँगन अब भी तुलसी दीप यूँ ही सजेगा?
मेरा भविष्य भी, क्या यूँ किसी विधवा की पंक्ति में होगा?
मैं राज्य नहीं चाहती, नहीं मुझे विजय का मान चाहिए।
मुझे मानव चाहिए,मेरी मांग ना सूनी हो वरदान चाहिए।।
बताओ क्या यह मेरी माँग बहुत बड़ी है? हे विधाता ।
बस सजी रहे यह मांग इतना वर दीजिए,हे विधाता।।
क्यों रण की हर आहट, मुझे भय की ओर बुलाती है?
नहीं रहे स्वामी आकर न कह दे,यही बात रुलाती है।।
नहीं,नहीं, मैं यह सुनना नहीं चाहती कुछ दया करो।
आज विधाता केवल एक जीवन माँगती हूँ दया करो।।
क्यों मन बार-बार अनहोनी की आशंका से भरता जाता है?
क्यों हर पल लगता है जैसे कोई अपना मुझसे दूर जाता है।।
रण में जाने वाले,क्या लौटकर आते हैं या यादें रह जाती हैं।
या पीछे रह जाती हैं स्त्रियाँ, जो जीवन भर आँसू बहाती हैं।।
मुझे कोई युद्ध नहीं चाहिए, मुझे बहता लहुनद नहीं चाहिए।
ना ही साम्राज्य,मुझे तो बस अपने स्वामी का साथ चाहिए।।
नहीं चाहिए मुझे खून सना राजमुकुट,न चाहिए कोई सम्मान।
मांगू बस इतना, लौट आएँ मेरे स्वामी, यही है मेरा अरमान।।
जब जब भी रणभेरी की ध्वनि, मेरे कानों तक आती है।
लगता है जैसे मेरे स्वामी की जीवन डोर काँपी जाती है।।
हे विधाता! यदि युद्ध ही लिखा है मेरे भाग्य के पन्नों में।
तो बस मेरे स्वामी को बचा लेना उन रक्तरंजित रणों में।।
यदि पुरुषों के लिए युद्ध विजय का उत्सव कहलाता है।
तो नारी के लिए वही युद्ध क्यों जीवन नर्क बन जाता है।।
यह कैसा न्याय, जहाँ रण में शौर्य की गाथा लिखी जाती है।
दूसरी ओर किसी नारी की माँग सदा के लिए मिट जाती है।।
