अर्जुन -दुःशला
अर्जुन -दुःशला
यदि मेरे हाथों में शक्ति है, तो उसका अर्थ यही होना चाहिए।
जहाँ संभव हो रक्त रोकूँ,जहाँ संभव हो जीवन बचाना चाहिए।।
“बस पार्थ! यही सुनना था मुझे, यही मेरी अंतिम अभिलाषा।
रण से बड़ी हो मानवता,प्रतिशोध से बड़ी हो क्षमा की आषा।।
जिस दिन यह बात समझ लेगा मानव अपने हृदय के भीतर।
उस दिन फिर नहीं रोएगी कोई दुःशला युद्ध के बाद बैठकर।।”
क्या पत्नी होना केवल इतना है पति के पीछे चल देना?
या फिर उसके प्राण बचाने को अपने भाग्य से लड़ लेना?
उत्तर कोई नहीं था, केवल मौन खड़ा था बस चारों ओर।
और नियति लिख रही थी, वहीं महाभारत का अगला छोर।।
यह कथा कहे,नारी का जो अपमान करे,उसका होता अवसान।
द्रौपदी की शक्ति को,मत आँको क्षीण, अग्नि देगी वो षमषान।।
महलों में जो कभी पली थी, आज अकेली पथ जड़मति।
राजनीति के क्रूर व्यूह की, ये नारियाँ ही क्यों झेलें क्षति?
अर्जुन ने देखा सामने, वह नन्हा-सा बालक खड़ा था।
जिसके सिर पर कालचक्र का, वो कैसा वज्र गिरा था।।
न पिता सुरथ अब इस जग में, और कुछ नहीं था शेष।
माँ की आँखों में थे आँसू, वो दादी मन में अथाह क्लेश।।
पति गया, पुत्र गया मेरा, आज इसे भी क्या मैं खोऊँगी?
अपने कुल की अंतिम आशा,क्या अपनी आँखों से रोऊँगी?
मैंने युद्ध नहीं माँगा था, न माँगी थी कभी ऐसी कोई जीत।
फिर मेरे ही आँगन में क्यों लिख दी, विधि ने दर्द की रीत?
एक ओर प्रतिशोध की ज्वाला, एक ओर कुल का मान है।
पर नारी के हिस्से आया, केवल आँसू और वही श्मशान है।।
इसके अबोध नयन अभी क्या जानें, रण का अर्थ और भय।
इसके अधरों ने अभी कहाँ सीखा है, मृत्यु-वियोग का क्षय।।
अर्जुन का धनुर्धर हृदय भी, उस क्षण वो द्रवित हो गया।
बहन दुःशला का दुःख देखकर, अब युद्ध कहीं खो गया।।
आज कितने ही संबंध खड़े थे, उस छोटे-से प्राण में।
कुरुवंश की स्मृतियाँ थीं जैसे, उसके कोमल प्राण में।।
अर्जुन ने तब कहा “बहन! अब भय करने की बात नहीं।
यह बालक मेरे जीवित रहते,होगा कभी अब अनाथ नहीं।।
विगत जो कुछ हुआ, वह युद्धभूमि का, कठोर विधान रहा।
किन्तु अबोध शिशु से मेरा, कैसा वैर, निजमन प्रधान रहा।।
सिंधु-भूमि का यह बालक अब, सिंधु-नरेश कहलाएगा।
अपने पिता के रिक्त सिंहासन पर, अब अधिकार पाएगा।।
तुम मत रोओ दुःशले! अब यह, तुम्हारा ही सहारा होगा।
सूने से तुम्हारे जीवन में, अब यही रोषन उजियारा होगा।”
दुःशला ने अपने अश्रु पोंछकर, बालक को हृदय लगाया।
जैसे टूटा हुआ सा कोई सपना,फिर से जीवित हो आया।।
न विजय का गर्व था उसको, अब न पराजय का विषाद।
बस एक माँ के हृदय में था, षिषुजीवन बचने का संवाद।।
तत्क्षण ही अर्जुन ने उस बालक को, सिंधु अधिपति माना।
सिंधु-कुरु कुल के इस अंतिम दीपक को,जग ने जाना।।
जिस युद्ध ने उससे छीना था, पति, पुत्र और सारा मान।
उसी युद्ध विजेता ने आज, दिया मेरे इस वंश को प्राण।।
सोच रही थी मन ही मन “क्या युद्ध का अंत यही होता है?
किसी का विजय जयघोष,किसी को जीवन में रोना होता है।।
यदि यही धर्म है रण का, तो फिर मानव की मानवता कहाँ?
यदि यही राजधर्म होता है, तो फिर वो माँ की ममता कहाँ?
मुझे नहीं चाहिए ऐसा राज्य,जिसकी नींव में माँ के आँसू हों।
मुझे नहीं चाहिए ऐसी विजय,जिसमें घर-घर सूने आँगन हों।।
पौत्र को जीवन मिला,पर कितने पौत्रों ने जीवन खोया है?
कितनी दुःशलाओं ने अपने आँचल से, बच्चों को खोया है?”
