ममता का सागर लहराता है
ममता का सागर लहराता है
रिमझिम बूंदें लेकर बादल यूं बरसा करता है,
ज्वाला भरे पर्वत पर भी हिमपात हुआ करता है।
श्रद्धा वही,त्याग वही जात पांत ना देखे कोई,
खिला फूल भंवरा गुंजन मोद भरा फिरता है।
सांझ ढले जब देहरी कहीं कोई दीप जले,
लखे पतंगा दीप,बस अपने प्राण दिया करता है।
सूखी सेज सुलाए,गीले में खुद ही सो जाती वो,
माँ की आंखों में झाँक ममता का सागर लहराता है।
ज्ञानी अपने ज्ञान में जिसको ढूंढा करता है,
बारिश की बूंदें छू कर, हर बीज उगा करता है।
संकट में पड़े भक्त जब, वो नंगे पाँव भी आता है,
मीरा के निश्छल प्रेमवश विष को अमृत करता है।
