मैं भी बेक़दर नहीं।
मैं भी बेक़दर नहीं।
जलवा ए हुस्न के तेरे चर्चा है बेखबर नहीं,
इश्क़ करता हूं मैं भी लेकिन बेसबर नहीं।
माना हुस्न की रवायतें हैं,उनसे इश्क़ भी है,
बिन बुलाये आ जाएं मैं भी बेक़दर नहीं।
है हवाओं में तीरगी तेरे हुस्न की बहुत,
पर इश्क़ मेरा भी कोई कम बेअसर नहीं।
जानता हूं मैं तू बेनज़ीर है इस जहाँ में,
चर्चे तो मेरे भी हैं मैं भी इतना बेनज़र नहीं।

