STORYMIRROR

Yogesh Kanava

Abstract Classics Others

4  

Yogesh Kanava

Abstract Classics Others

मुझको बस श्राप मिले।

मुझको बस श्राप मिले।

1 min
1

मैने दी शीतलता मन को।

मुझको उससे संताप मिले।

मैने सींचा चंदन को।

मुझको बस सांप मिले।

सबसे मिलकर चलता मैं।

मुझको कितने घाट मिले।

आँगन आंगन पूजा तुलसी।

मुझको तो बस पाप मिले।

सत्यनिष्ठ, कर्त्तव्यपरायण मैं।

कितने कितने आघात मिले।

सेवा की दुर्वासा की तो।

मुझको बस श्राप मिले।

क्यों करता तू नर सेवा।

सबसे यह बात मिले।

मैं करता अपने मन की।

चाहे जितने संताप मिलें।।

- योगेश कानवा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract