कोई फरिश्ता लगता है
कोई फरिश्ता लगता है
मेरी हालत देखकर परेशान वो होने लगता है,
मुझे तो पिछले जनम का कोई रिश्ता लगता है।
फ़क़ीरों की सी वो तो जाने क्यों बातें करता है ,
अपने जूनून में तो वो कोई फरिश्ता लगता है।
जब हमने भी उसे आज़माने की कोशिश की,
वो तो हमारा ही कोई वक़्त गुज़स्तान लगता है।
पहलु में बैठकर कहने लगा आहिस्ता आहिस्ता ,
आज उसकी आँखों से सावन बरसता लगता है।
- योगेश कानवा
