दिल मे तो बस केवल हिंदुस्तान रखता हूं।
दिल मे तो बस केवल हिंदुस्तान रखता हूं।
दिल गंगो जमन, झेलम, कावेरी व्यास रखता हूँ
नील, टेम्स अमज़ोन देखने की आस रखता हूँ।
सुना है इजिप्ट वला जमाल है, कमाल है,
मैं भी सर ज़मीने हिंद बेमिशाल रखता हूं
वहाँ वो पिरामिडों के दरो दीवार बुलाते हैं
मैं भी जन्नत ए कश्मीर और ताज रखता हूँ।
नज़रों में बेशक,मिश्र,रोम यूनान रखता हूं,
लेकिन दिल मे तो बस केवल हिंदुस्तान रखता हूं।
- योगेश कानवा
