कर्ण -ऊर्वी
कर्ण -ऊर्वी
सूर्यपुत्र था परित्यक्त, राधेय बन जग में जाना जाता।
नील गगन का दीप अनोखा, पर भाग्य से हारा जाता।।
अंगराज की शान निराली, रण में सदा रहा जो अग्र।
पर न मिला था स्नेह कहीं, अंतर्मन में दुख था वज्र।।
धनुर्धर, दानवीर, रणवीर, किंतु हृदय में शांति कहाँ?
संग चले थे वीर हजारों, किन्तु निज संगिनी कहाँ?
तभी मिली वह चंचल नयना, रूप-गुणों में सौम्य मृदुल।
स्वर्णिम आभा थी तन उसकी, थी सजीव जैसे पूर्णाकुल।।
न राजवंश की थी वो बेटी, ना राजमहल मे बसी थी।
भाग्य ने जोड़ा दोनों को, बन प्रेम-कथा वो उर बसी थी।।
सखी-संग थी जब वन में, देख अंगराज को ठिठकी थी।
जो वीरता उसकी दृष्टि में आई, मन में वो तो अटकी थी।।
नयनों से ही प्रणय कहा था, मौन रहा पर भाव स्पष्ट।
सूर्यपुत्र भी मोहित होकर, मन ही मन हर्ष हुआ प्रकट।।
सुवर्णा थी रूपवती एक, जिसने देखा कर्ण समर्पण।
उसके भावों में अनुराग था, प्रेम में था अटल अर्पण।।
उस सुवर्णा के पिता सूत वंशज थे,द्यूत्मसेन नाम उसका।
हृदय मिले सरल मनों के वो कामिनी ऊरुवी नाम उसका।।
दुर्योधन ने विवाह रचाया, मित्र के हित अडिग रहा।
हस्तिनपुर में मंगल बाजे, अंगराज का विवाह सजा।।
दिव्य स्वर्ण रथ पर बैठे, परशुराम शिष्य चले बिहाने।
संग मित्र सभी, आशीष मिले गुरु, चले प्रेम निभाने।।
मंत्र गूँज उठे थे वेदमय, सप्तपदी के सात चरण।
संग दिया वचन, ‘सुख दुख साथ करूँगा तेरे वरण।।