STORYMIRROR

Nayna Kapoor

Abstract

4  

Nayna Kapoor

Abstract

इच्छा

इच्छा

1 min
121


मैं हूँ छोटी सी कली,

बस थोड़ा प्यार चाहती हूँ,


न कैद करो पिंजरे में,

इतना आभार चाहती हूँ,


न चाहिए धन न दौलत मुझे,

अपने हिस्से का अधिकारी चाहती हूँ,


मेरे पथ पर बिछाओ न फूल तुम,

मूक ह्रदय का ही सत्कार चाहती हूँ,


फसू न मजधार में कुछ इस तरह,

बगिया का पालनहार चाहती हूँ


मैं हूँ छोटी सी कली,

बस थोड़ा प्यार चाहती हूँ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract