युयुत्सु
युयुत्सु
सौतेला शब्द, नहीं,दीवार थी किन्तु स्नेह निर्मल, अपार।
युयुत्सु का दुख, दुःशला का क्रंदन,उसके हृदय आभार।।
दुःशला का प्रेम, अमर कहानी,सौतेलेपन की, तोड़ी रवानी।
संग चले वे, विपदाओं में, भाई-बहन ने लिखी नई कहानी।।
युयुत्सु के नाम, प्रेम की गाथा,सौतेला नहीं, स्नेह भ्राता।
इतिहास सदा यह, गाएगा,भ्रातृ प्रेम की अमर यह गाथा।।
दासी का गर्भ,किन्तु रक्त राज का,रहा दूर, स्नेह सुराज का।
हस्तिनापुर का वह उजला दीप,सौतेला प्रेम नहीं युवराज सा।।
धृतराष्ट्र की छाया, न स्वीकृति, कौरवों बीच, मिली विवशता।
युयुत्सु खड़ा, समर का योद्धा, रोये माँ का हृदय थी विवशता।।
धृत से जन्मे वो वीर,एक कुलवंशी, दूजा धीर, किन्तु न भाया।
एक का रक्त, राजमहल छाया, दूजे भाग्य, उपेक्षा का साया।।
दुःशला की आँखों में स्नेह भाई के प्रति अनुराग छलका।
रंग-रंग राजमहल विभाजित, नेह की डोरी अटूट बल था।।
भैया! पुकारे कोमल वो स्वर, किन्तु क्रंदन करता जिया।
पुत्र मेरा है, तिरस्कृत यहाँ,जीवनभर मैंने यह विष पिया।।
मैं दासी थी, दासी ही रही, राजसभा में मेरी न सुनी गई।
मेरा पुत्र, सच्चा नर, धर्म पथ दृढ़ अचल कथा कही गई।।
दुःशला का स्नेह, अमर रहेगा, युयुत्सु धर्म, है यश यही।
किन्तु राजमहल में पाया नहीं, बहन के नेह में पाया वही।।
हे विधाता! यह क्या कम है, पुत्र को बहन का प्रेम मिला।
राजा ने तज दिया भले ही, पर नारी हृदय से नहीं गिला।।
वो सुगंधा के अश्रु शांत हुए, हृदय के संताप हुए विलीन ।
युयुत्सु और दुःशला का स्नेह-धर्म मजबूत, छल विहीन।।
कौरवों के कुल गौरव जुड़ी वह मर्यादा की एक कड़ी थी।
थी वो राजकन्या, किन्तु नियति कुछ ओर लिए खड़ी थी।।
वह नन्ही कली न समझ सकी, राजनीति के बंधन में बंधी।
हस्तिनापुर राजकन्या किन्तु उसकी थीं चाहतें हृदयबंदी।।
युयुत्सु थे धृतराष्ट्र सुत, किन्तु दासी-गर्भ से जन्म लिया।
राजकुल में ना मिले स्थान,बहन का स्नेह हिए धर लिया।।
राजभवन की कुटिल चालों में, था उलझा वो हर रिश्ता।
एक दुःशला ही थी, जो करती थी मुझसे कायम रिश्ता।।
कौरव थे घमंड में चूर, ना देखा उन्होंने कोई धर्म-न्याय।
पर मेरी बहन, थी विवेकशील, सदा रचती सत्य अध्याय।।
पांडवों का पक्ष लिया जब मैंने, सबने मुझसे मुँह मोड़ा था।
दुःशला थी संग, उसने मुझको, ना कभी अकेला छोड़ा था।।
यह बंधन था निर्मल, पवित्र, ना कोई स्वार्थ ना कोई छल।
बस वो स्नेह ही था आधार, जिसने बनाया हर पल अचल।।
युद्ध की अग्नि में जब, जल रहा था वो हस्तिनापुर भीषण।
तब भी दुःशला का प्रेम, था मेरे लिए जीवन का आश्वासन।।
आज भी युयत्स दुःशला गाथा, है प्रेरणा का सुंदर प्रतीक।
भाई-बहन का अमर प्रेम, खींच रहा है सगुण निर्गुण लीक।।
जहाँ न जन्म का भेद था, ना कुल का कोई भी था बंधन।
बस हृदय से उपजा था प्रेम, और वो उनका पावन अर्चन।।
महाभारत की गाथा में, यह अमर प्रेम है अनुपम, अविरल।
दुःशला और युयुत्सु, बने इस प्रेम स्नेह के सच्चे प्रतिफल।।
