STORYMIRROR

Prem Bajaj

Abstract

4  

Prem Bajaj

Abstract

करो ना

करो ना

1 min
44

अरे, क्या है करोना ?

कोई बला नहीं है करोना, 

इतना ही तो है थोड़ा समय

एक -दूजे से दूर रहा करो ना 


साबुन से अच्छे से हाथ धो कर

सफाई का ध्यान रखा करो ना 

हाथ ना मिला कर नमस्ते करके

अपनी संस्कृति निभाया करो ना 


एक दूजे के घर ना जाकर फोन

पर बातें किया करो ना 

बाज़ार का अस्वच्छ खाना छोड़ घर का

स्वच्छ खाना खाया करो ना 


बाहर बिना वजह सड़कों पर घूम कर

पुलिस को परेशान मत करो ना 

ग़र करना ही है कुछ काम तो

घर-परिवार के संग समय बिताया करो ना

 

गर्म पानी पियो स्वस्थ भोजन करो

घर में एक दूजे की मदद किया करो ना। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract