STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Abstract

4  

संदीप सिंधवाल

Abstract

कौन है कवि

कौन है कवि

1 min
496

कवि एक शब्दों का शिल्पकार है

नई भावनाओं का आविष्कार है

कवि एक गहन गंभीर दृष्टि है

सत्य, कटु और कटाक्ष वृष्टि है।


कवि कल्पनाओं का चलचित्र है

मानवता के मूल्यों का चरित्र है।

कवि रस छंद अलंकार प्रयोग है

वात्सल्य करुण संयोग वियोग है।


कवि ईश्वर की एक आराधना है

समाज प्रकृति प्रेम साधना है

कवि वास्तविकता का आभास है

सरल सहज और विरोधाभास है।


कवि सभी कर्मों का एक दर्पण है

कलम स्याही से किया अर्पण है

कवि एक रुचि आनंद कहानी है

वांचते पाठक की मुंह जुबानी है।


कवि कलम से एक मार्गदर्शन है

जीवन के सच का सूक्ष्म वर्णन है।

कवि 'सिंधवाल' है एक चिंतन का

एक लिखा अनुभव जीवन का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract