योग
योग
योग खोलता मुक्ति द्वार,
योग से आते हैं सुविचार,
करोगे योग रहोगे निरोग,
योग बड़े काम का यार।
योग दे गया खुशी अपार,
योग बन गया तारणहार,
दुनिया हुई योगमय आज,
योग बुद्ध का है उपहार।
योग काम को देता मार,
योग क्रोध पर करता वार,
योग कराये आत्म दर्शन,
योग जगाए मन में प्यार।
योग कराये भव से पार,
योग करो सब घर परिवार,
राग द्वेष को दूर भगाकर,
योग जगाता है शिष्टाचार।
