STORYMIRROR

Ashish Anand Arya

Inspirational

4  

Ashish Anand Arya

Inspirational

यही तो होली है

यही तो होली है

1 min
422


रंगों पर रची

सुबह ही आज रंगीली है

चलो, जागो

खुद सूरज ने भांग घोली है!

होली है! भाई होली है!


चलो-चलो

सब मिलो गले

गलियों में

हँसी-ठिठोली है!

होली है! भाई होली है!


मस्ती में सारी टोली है

कोई बचे न

कोई छिपे न

रंगनी हर एक चोली है!

होली है! भाई होली है!


न हिंदू, न मुसलमान

कोई चेहरा आज

सिख-ईसाई सब बस हिन्दुस्तानी

ये रंगों की रौनक बोली है!

होली है! भाई होली है!


झूम लो साथी

चूम लो रंग को

चढ़ी नहीं जो आज कहीं

तो फिर कैसी इसकी ठिठोली है!

होली है! भाई होली है!


जी भर कर

जी लो दिल से

तीज-त्यौहार ही तो

जिंदगी की रंगोली हैं!

होली है! भाई होली है!


बुरा न मानो

होली है!

पूरे भारत की

भोली ये जनता बोली है

बुरा न मानो

होली है!






विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational