STORYMIRROR

ये तूने क्या किया !

ये तूने क्या किया !

1 min
28.7K


ये तूने क्या किया

कैसा मुझे दर्द दिया

मैं ढूँढू उसे हर कहीं

जानू न पर कहाँ उसकी गली।


कल जो था पास मेरे

जाने कहाँ खो गया

सोचूँ मैं हर मोड़ पर बस वो ही खड़ा ।


मैं पुकारूँ

वापस कोई आवाज़ देता नहीं

मेरे दिल की नमी पर कोई रोता भी नहीं

मेरी वफ़ा का ये कैसा सिला

कैसा मुझे दर्द मिला ।


घायल बोल मेरे

सुखे होंठों पर सजे

फिसलती रेत सी

मुझे मेरी दुआ लगे

नश्तर की नोक पर

रिसता मेरा जिया

ये तूने क्या किया

कैसा मुझे दर्द दिया...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy