STORYMIRROR

Leena Kheria

Abstract

4  

Leena Kheria

Abstract

ये रस्में..

ये रस्में..

1 min
489

रीती रिवाज़ और रस्मों से 

पूर्णत: बँधे हैं ये सारे रिश्ते

ये वो माला है जो एक धागे में

गुँथे पिरोये हैं ये सारे रिश्ते


पर ये जो लोक व्यवहार है

और जो भी सब नेग चार है 

अगर मर्यादित हो तो लगते भले

नहीं तो ये लगते दुराचार हैं


बेहद ही विभत्स रूप में

अक्सर ये देखने में आते हैं

हो जातें है तब ये निंदनीय

किसी को नहीं ये भाते हैं


अब ये हम सब का दायित्व है

हम इनकी शोभा बनाये रखें

रीती रिवाजो़ का सम्मान करें 

इनका सरल स्वरूप बचाये रखें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract