STORYMIRROR

Leena Kheria

Abstract

3  

Leena Kheria

Abstract

पश्चिम का प्रभाव

पश्चिम का प्रभाव

1 min
233

पश्चिमी 

संसकृति व सभ्यता से

खासे प्रभावित हैं सभी

भारतीय संस्कार व रीती रिवाज़ को

बहुत प्राचीन व दकियानूसी 

मानते हैं सभी


आज की नयी युवा पीड़ी

खास तौर पर शहरों में 

अक्सर विवाह के पूर्व ही 

विवाहित दंपति की तरह

रहते हैं साथ में


माना कि 

आज के समय व माहौल में

एक दूसरे के स्वभाव व आदतों से

परिचित हो जाना उचित है

किंतु परिचित होने के लिये

क्या साथ रहना अनिवार्य है..


विवाह से पहले 

साथ रहने का यह चलन 

कर देता है मर्यादा को भंग

और विवाह जैसे पवित्र रिश्ते की

गरिमा का होता है दलन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract