STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

ये एकतरफा प्यार नहीं

ये एकतरफा प्यार नहीं

1 min
195

पता है मुझे कि तेरे पास वक्त नही है

पर हम इंतजार ना करे इतनें सख्त नहीं है

तेरा कुछ नहीं जाता बस मेरा खयाल रखा कर

लाखों को वक्त देता है कुछ वक्त यहाँ भी दिया कर

तेरे भरोसे तो आखिर मैं ये सब कर रही हूं 

अब तो ना जी पा रही हूं और ना ही मर रही हूं 

क्या करूँ यादों से कभी तू दूर जाता नहीं है 

तेरे सिवा कुछ और ख्वाब मुझे आता नहीं है 

अब तन्हाइयों का दौर अकेले सहा नहीं जाएगा 

मैं आऊं खुद पास तेरे या तू मिलने आएगा 

बता दे मुझे तेरे अलावा कुछ कहूं तो किससे 

मेरा रब तो था पर मैं अब रूठ चुकी हूँ उससे

अब क्या करूं मैं कम से कम तू ही बता दे

मेरे दर्द दिल के हाल को राहत देने की दवा दे 

बता आखिर बरसों का इंतजार पूरा कब होगा

सच है कि तू आएगा तो कबूल मेरा रब होगा 

आजा और सहा ना जाए दर्द जुदाई का मुझसे 

सरेआम इजहार करती हूं प्यार हुआ है तुझसे 

मोहब्बत में ऐसे तड़पाना बिलकुल सही नहीं है 

प्यार तूने भी किया था ये एकतरफा प्यार नहीं है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance