STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Romance Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Romance Inspirational

तुमसे है मधुमास

तुमसे है मधुमास

1 min
230

सुंदर मोहक ऋतु है आयी

मुझको नहीं मीत यह भायी

याद तुम्हारी हर क्षण आयी।


तुमसे ही खुशियाँ हैं जग में

फूल बिखेरे तुमने मन में

प्रेम भरा मेरी रग रग में।


तुमसे है मधुमास हृदय में

तुम्हीं हार में तुम्हीं विजय में

शुभ्र उजाले हैं हर शय में।


तुमसे निशा मधुर सी बीते

तुम्हें देख हम प्रियवर जीते

तुम बिन सुख के प्याले रीते।


तुम बिन अब मेरा कैसा जीवन 

रुक रुक चलती मन की धड़कन

तुमसे कलियाँ महकें उपवन।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance