STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Romance

3  

Mrs. Mangla Borkar

Romance

वजह तुम थे

वजह तुम थे

1 min
292

लम्हे वो प्यार के जो जीए थे, वजह तुम थे

ख्वाब वो जन्नत के जो सजाये थे, वजह तुम थे

दिल का करार तुम थे,

रूह की पुकार तुम थे

मेरे जीने की वजह तुम थे

लबों पे हँसी थी जो, वजह तुम थे

आँखों में नमी थी जो, वजह तुम थे

रातों की नींद तुम थे, दिन का चैन तुम थे

मांगी थी जो रब से वो दुआ तुम थे

मेरी दीवानगी तुम थे, मेरी आवारगी तुम थे

बनाया मुझे शायर, वो शायरी तुम थे

तुम थे तो हम थे, मेरी जिंदगी तुम थे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance