यात्रा
यात्रा
रहना एक जगह जीवन भर, नीरसता भर देता है
यायावर को ऊर्जा मिलती,
आनंदित कर देता है।।
जगह-जगह का खाना-पीना, रहना -सहना अलग-अलग
भाषा-भूषा, खान-पान सब,
विविधता भर देता है।।
भारत की संस्कृति -सभ्यता, और इतिहास अनोखा है
परम्परागत पूजा-अर्चन, मन पावन कर देता है।।
ज्ञानार्जन की सही दिशा है, दिशा-दिशा में विचरण करना
गहरा सागर-नभ विशाल,मन को विराट कर देता है।।
जंगल-झरने,पशु-पक्षी सब
अपनी सीख सिखाते हैं
शीतल मंद समीर मंहकता, मन निर्मल कर देता है।।
मन ‘ उदार ‘ अनुभव करता है, अलग-अलग धाराओं का
भारत की अविभाज्य कल्पना,
विश्व ऐक्य भर देता है।।
