STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Comedy

3  

Devendraa Kumar mishra

Comedy

यातायात हवलदार

यातायात हवलदार

1 min
177

हम सड़क के एक ओर चले जा रहे थे 

यातायात नियमों का पूर्ण पालन किए जा रहे थे 

तभी हमारी आंख में तिनका आया और आंख चल गई 

सामने से आती हुई लड़की को ये बात खल गई 


लड़की भड़की, हमसे झगडी

हमे झगड़ते देख यातायात हवलदार आया 

लड़की को देख शरमाया 

हम पर गुर्राते हुए बोला "आंख दबाते हो 

शर्म नहीं आती" 


हमने कहा "श्रीमान, हम तो सड़क के एक और खड़े आंख दबा रहे हैं 

आप तो बीच चौराहे पर खड़े सीटी बजा रहे हैं 

और इसे कानून बता रहे हैं 

हमें शर्म आती है किन्तु आपकी बेशर्मी देख चली जाती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy