STORYMIRROR

Sakshi Goel

Romance

3  

Sakshi Goel

Romance

यार कितना कुछ बदल गया ना।

यार कितना कुछ बदल गया ना।

1 min
269

यार कितना कुछ बदल गया ना

तेरा साथ दूरियों में बदल गया ना ।

पहले तुझे पूरे दिन देखते रहना

और अब तुझे हर जगह ढूंढना।


पहले पूरे दिन तुझसे बातें करना

और अब दूसरों से तेरे बारे में

बातें सुनना।

यार कितना कुछ बदल गया ना

तेरा साथ दूरियों में बदल गया ना।


पहले तेरे साथ ख़्वाब देखकर मुस्कुराना

और अब सिर्फ उन्हें याद करके

आँसू बहाना।

पहले तेरे साथ होना

और अब सिर्फ तेरे बारे में सोचना।

यार कितना कुछ बदल गया ना

तेरा साथ दूरियों में बदल गया ना।


पहले मेरी आँखों में एक आँसू ना

आने देना

और अब खुद उन आंसूओं की

वज़ह बन जाना।

पहले तेरा मेरी हर ग़लती को माफ़

करना

और अब तेरा मुँह मोड़ कर चले जाना।

यार कितना कुछ बदल गया ना

तेरा साथ दूरियों में बदल गया ना ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance