STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Romance

4  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Romance

यादों के झोंके

यादों के झोंके

1 min
368

अचानक से तेरी यादों के झोंके,

मन को हल्का सहला जाते हैं।

रोई रोई सी मेरी आँखों को,

मीठी मुस्कान दे जाते है।

अचानक से तेरी यादों के झोंके,

मन को हल्का सहला जाते हैं।


जो पल साथ गुजारे थे हमने,

उनकी यादें कुछ मीठी मीठी।

आँखों आँखों जो बात हुई,

वह बात रही रीती रीती।


उस रात के अधूरे लफ्ज

कोई गीत गुनगुनाते है।

अचानक से तेरी यादों के झोंके

मन को हल्का सहला जाते हैं।


इंतजार जो जीवनभर का,

ना जाने कब तक साथ निभाएगा।

तेरे बिन जीवन जीना हे माधव,

अब मुश्किल हो जाएगा।


बाँसुरी के मीठे सरगम,

मदहोश मुझे कर जाते हैं।

अचानक तेरी यादों के झोंके,

मन को हल्का सहला जाते हैं।


अचानक से तेरी यादों के झोके,

मन को हल्का सहला जाते है।

रोई रोई सी मेरी आँखों को,

मीठी मुस्कान दे जाते है।

अचानक से तेरी यादों के झोंके,

मन को हल्का सहला जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance