STORYMIRROR

Kusum Lakhera

Romance

4  

Kusum Lakhera

Romance

तेरी याद

तेरी याद

1 min
261

वो भीगा सा सुंदर सावन याद आता है !

वो बूंदों का स्पर्श का मनभावन याद आता है !!

वो मिठास से पूरित मधुर मधुर गीत याद आता है !

वो पावन सा बंधन ..

वो माथे पे तुम्हारे चमकता हुआ चंदन 

वो प्रीति की रीति.. सब याद आता है !

वो फूलों की सुगंध ..वो पत्तों पे बिखरी शबनम ...

वो हवा के झोंको .. की गति मद्धम मद्धम ...

वो नटखट शरारत ..वो नोक झोंक प्यारी ...

वो आँखों की बातें ..वो चाँदनी रात की ख़ुमारी ..

सच अभी भी दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं !

जब चुपके से तन्हाई में तेरी याद आती है ...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance