STORYMIRROR

Ashok Goyal

Drama

3  

Ashok Goyal

Drama

वफा जानते हैं

वफा जानते हैं

1 min
199

लोग ये इश्क़ को क्या जानते हैं

हम इसे सिर्फ़ वफ़ा जानते हैं।


दर्दे दिल से यूँ मिलेगी फ़ुर्सत

मौत है इसकी दवा जानते हैं।


मिलते भी हो तो ग़ैरों की तरह

हम तुम्हारी ये अदा जानते हैं।


अपने साये से गुज़र है अपनी

है मुहब्बत का सिला जानते हैं।


मुद्दतों से मैं नहीं हूँ मुझ में

क्या ख़बर सब मुझे क्या जानते हैं।


जो सबब है मेरी बर्बादियों का

सब उसे मेरा ख़ुदा जानते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama