STORYMIRROR

Ashok Goyal

Others

2  

Ashok Goyal

Others

ग़ज़ल

ग़ज़ल

1 min
139

दिल में मेरे उदासियाँ हैं बहुत

मेरे ग़म की कहानियाँ हैं बहुत


सारी दुनिया ही मुझसे बेहतर है

यार मुझ में ही ख़ामियाँ हैं बहुत


है समन्दर सी ख़ामुशी जिसकी

उसके सीने में आँधियाँ हैं बहुत


क्या ज़रूरत है ऐश ओ इशरत की

मुझ पे उसकी निशानियाँ हैं बहुत



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन