STORYMIRROR

Ashok Goyal

Romance

2  

Ashok Goyal

Romance

मुहब्बत की तपिश

मुहब्बत की तपिश

1 min
325

रहेंगे यार ये हालात कब तक

चलेगी साथ मेरे रात कब तक


मुहब्बत की तपिश में जल रहा हूँ

बुझायेगी इसे बरसात कब तक।


तुम्हारा ख़्वाब ठहरा ताज जैसा

कटाये कोई अपने हाथ कब तक।


रहेगा उम्र भर ये खेल जारी

चलो देखें मिलेगी मात कब तक।


सफ़र ये ख़त्म होना ही नहीं है

निभाये कोई मेरा साथ कब तक।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance