STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Romance Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Romance Inspirational

वो मनुश्रेष्ठ तू श्रद्धा बन री

वो मनुश्रेष्ठ तू श्रद्धा बन री

1 min
348

सजनी तू बन अपने साजन की सहचरी ;

उनके अगाध प्रेम से खुद को ढांप ले री !

बन जा उनकी तू मनभावन सहगामिनी ;

उनके हिय की अनंत गहराई नाप ले री !


      अपने प्रेमोन्माद को साध कर रख ज़रा ;

      काम - वासना पर रख ज़रा नियंत्रण री ;

      अपने पाहुना को अपने हृदय में बसने को ;

      निर्मल मन से देना उनको नेह निमंत्रण री !


प्रिय को दे अपना निःस्वार्थ प्रेम समर्पण री ;

मधुयामिनी की बेला में कर स्नेह अर्पण री !

क्षणभंगूर जीवन को एक सार्थक उद्देश्य दे ;

मन रख अपना निर्मल जैसे स्वच्छ दर्पण री !


      जो तेरे प्रियतम हैं स्वयं भू मनु श्रेष्ठ से तो ;

      तू पृथ्वी की प्रथम नारी श्रद्धा सी बन जा री !

      अपने जीवन को देकर अर्थ कर इसे सार्थक ;

     लक्ष्मीबाई, हाड़ारानी औ पद्धमा सी बन जा री!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance