STORYMIRROR

Bhavna Thaker

Romance

4  

Bhavna Thaker

Romance

वो मेरे दिल की रानी

वो मेरे दिल की रानी

1 min
224

उसकी मुझे पाने की भूख निस्तेज है जैसे बैसाखी तप्त सुबह..

वो मेरे आसपास बसी है आबो-हवा सी.. वो ईश का बनाया अनमोल टुकड़ा है, उसकी दुनिया आधी अधूरी है..

मेरे जज़बात संग उसके स्पंदन जोड़कर उसकी ख़्वाहिशों में रंग भरने की मेरी कोशिश कभी तो कामयाब होगी..

कभी तो सैलाब आएगा उसके अहसास में मेरे वजूद का..

उसकी हल्की नज़र क्रान्ति की तलाश मेरी रूह से करती है..

मैं आहिस्ता-आहिस्ता उसके दिल से उभरता हुआ ज्वार बनता जा रहा हूँ..

असीम समुन्दर सा मैं, वो इठलाती नदी सी बस मुझमें विलीन होती जा रही है..

वो मेरे दिल की रानी है 

आज मैंने अपनी चाहत के ताज की मोहर लगा दी..वो आज मुस्कुराई है..

उसे भी लगता है शायद मेरी मंज़िल वही है, उसने आज कहा वो मेरा हाथ थामें बूढ़ी होना चाहती है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance