STORYMIRROR

Ravi Jha

Abstract

3  

Ravi Jha

Abstract

वो मौन रह गई

वो मौन रह गई

1 min
364

वो मौन रह गई मेरे एक प्रश्न पर

जो मैंने पूछा था कितने जतन कर

पूछा तो था बड़ा संभल कर

हृदय में अनुराग को भर कर

फिर भी...


प्रश्न का अनुत्तरित रह जाना

यूं मुस्कुरा कर चला जाना

ख्वाबों को फिर जगा जाना

अरमानों को फिर खिला जाना।


हृदय तरंग का बज जाना 

प्रेम प्रसंग का जैसे मिल जाना 

खुद में भी उनको देखा जाना

स्वप्न में भो उनका आना जाना।


न जाने... 

किस ओर इशारा करता है 

कवि तो कविता का सहारा लेता है 

फिर भी प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है 

और फिर पीछे आशाएं छोड़ जाता है 

न जाने कैसे ये कविता बन जाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract