STORYMIRROR

Satyendra Gupta

Abstract

4  

Satyendra Gupta

Abstract

वैसे तो सब ठीक ठाक है

वैसे तो सब ठीक ठाक है

1 min
218

क्या भाई क्या है हाल चाल

सब ठीक ठाक है ना

कैसा है घर परिवार का हाल

सब ठीक ठाक है ना।


सब तो ठीक है, लेकिन क्या बताए

जानते ही है आप

मां और पापा अब बूढ़े हो गए है

दवाई के सहारे चल रहे है

चलना फिरना भी दुभर हो गया है उनका

अब तो किसी को पहचान भी नही रहे है

अनलोगो की चिंता ही सता रही है मुझे

ये बातें तो आप जान ही रहे है।


वैसे तो सब ठीक ठाक ही है

बेटा की पढ़ाई भी अब खत्म हो गया है

तैयारी करने के लिए शहर गया है

बिटिया के लिए लड़का भी ढूंढ रहे है

लड़का खानदानी मिल जाए

इसका इंतजार कर रहे है।


वैसे तो सब ठीक ठाक है

पत्नी भी अब बीमार रहने लगी है

डॉक्टर से दिखाए है तो दवा चल रही है

कमाता तो ठीक ठाक हूं

पर पैसे तो बच ही नहीं रहे है।


वैसे तो सब ठीक ठाक है

बेटी की शादी ठीक हो जाए

बेटे की नौकरी हो जाए

तब जाकर सुकून थोड़ा सुकून मिलेगा

पत्नी अच्छी हो जाए थोड़ा अच्छा लगेगा।


वैसे तो सब ठीक ठाक है

और बताओ तुम कैसे हो

मेरा भी ठीक ही चल रहा है

अभी ड्यूटी पे जा रहा हूं

शाम को मिलते है

कुछ नई बात बतलाते है

चिंता मत कीजिए जो होता है 

अच्छा ही होगा

जो होगा वो देखा जायेगा

वैसे तो सब ठीक ठाक है

वैसे तो सब ठीक ठाक है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract