STORYMIRROR

Sriram Mishra

Romance

4  

Sriram Mishra

Romance

वादा करो मिलेंगे

वादा करो मिलेंगे

1 min
23.9K

इस जन्म में तो हम मिल नहीं सकते

हम भी मजबूर और तुम भी मजबूर


मैं सात समंदर पार हूँ तुम भी इतना दूर

पर वादा करो हमसे हम मिलेंगे जरूर


प्यार होगा फीलिंग्स होगी होगा दस्तूर  

इश्क हमारा ऐसा होगा जैसे मयूर


मिलके हम ना बिछड़े ना होंगे मजबूर

पर वादा करो हमसे हम मिलेंगे जरूर 


साथ मेरा तुम ऐसे देना जैसे तकदीर

तुम मेरी तस्वीर बनाना मैं तेरी तस्वीर


प्यार हमारा ऐसा होगा जैसे रांझे की हीर

पर वादा करो हमसे हम मिलेंगे जरूर


इस जन्म में किस्मत की नही है लकीर

इसमें तेरा कसूर इसमें मेरा क्या कसूर


तुम सात समंदर पार हो मैं भी तुमसे दूर 

पर वादा करो हमसे हम मिलेंगे जरूर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance