STORYMIRROR

Aradhana Kanchan

Romance

3  

Aradhana Kanchan

Romance

उसका चेहरा

उसका चेहरा

1 min
481

उसे सोना अच्छा लगता है

मुझे पसंद है नींद में मुस्कुराता हुआ

मासूम सा उसका चेहरा।


उसे हरियाली पसंद है

मुझे पसंद है हरे हरे माहौल में

चमकता उसका चेहरा।


उसे फूल पसंद है

मुझे पसंद है फूल की खुशबू से

महकता उसका चेहरा।


उसे मुझे डांटना अच्छा लगता है

मुझे पसंद है डांटते हुए

प्यार भरा उसका चेहरा।


उसे चटपटा खाना अच्छा लगता है

मुझे पसंद है खाते हुए

चटपटाता हुआ उसका चेहरा।


उसे मेरा अच्छा दिखना पसंद है

मुझे पसंद है मुझे ध्यान से

देखते हुए उसका चेहरा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance