STORYMIRROR

Aradhana Kanchan

Others

4  

Aradhana Kanchan

Others

कौन है अपना कौन पराया

कौन है अपना कौन पराया

1 min
37

कौन है अपना कौन पराया

आसानी से कोई जान न पाया।


कौन है अपना कौन पराया,

ये बताता है वक्त,

जो कठिन समय में साथ छोड़ जाए, 

वो कहां साथी बन पाया।


कौन है अपना कौन पराया,

ये बताता है दुख,

जो दुख की घड़ी में रुला जाए, 

वो तो है बुरा साया।


कौन है अपना कौन पराया,

ये बताती है उम्र,

जो ढलती उम्र में अपनों को सहारा न दे पाए,

वो तो है बस स्वार्थ में डूबी काया।


कौन है अपना कौन पराया

आसानी से कोई जान न पाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन