STORYMIRROR

Aradhana Kanchan

Others

3  

Aradhana Kanchan

Others

ये ज़रूरी तो नहीं

ये ज़रूरी तो नहीं

1 min
311

ये ज़रूरी तो नहीं जैसे सब हैं वैसे हम भी हों

ये ज़रूरी तो नहीं सबकी ज़िन्दगी में कोई ग़म ही हो

हाँ मैं नहीं बोल पाती हूं

सबके आगे दिल को नहीं खोल पाती हूं

मुझे नहीं अच्छा लगता सबकी अच्छाई बुराई करना

नहीं पसंद सबकी ज़िन्दगी में हस्तक्षेप करना


हाँ मैं नहीं समझ पाती किसी का सच या मज़ाक

हाँ मैं नहीं चाहती अपने हर मामले में किसी की नाक

पर जब खुल जाती हूं तो सब बता जाती हूं

क्या बताना है क्या छुपाना है सब भूल जाती हूं


पर लोग छोटी बात को बड़ा बताते हैं

किसी भी बात का असली स्वरूप छुपाते हैं

पहले विश्वास में ले के दिल का हाल जानते हैं

फिर उसी बात का मज़ाक उड़ाना चाहते हैं 


खुद कुछ कहें तो उसे मज़ाक मान जाते हैं

हम मज़ाक करें तो बुरा मान जाते हैं

पर ये ज़रूरी तो नहीं कि सभी का ये ही स्वभाव हो

ज़रूरी तो नहीं कि सब में घमंड का भाव ही हो

ये ज़रूरी तो नहीं जैसे सब हैं वैसे हम भी हों

ये ज़रूरी तो नहीं सबकी ज़िन्दगी में कोई ग़म ही हो



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन