उसका चेहरा उदास था
उसका चेहरा उदास था
फलक से तारे तोड़ने को भी
हो जाता था तैयार
उसका कहा हर लफ्ज़ इतना ख़ास था।
एक अर्थ मिला मेरे जीवन को उसी से
ज़िन्दगी कुछ और ही थी
जब इस सफर में उसका साथ था।
आने वाली है कोई कयामत
किस्मत कुछ तो लेने वाली है फैसला
इस बात का थोड़ा तो एहसास था।
पर इस कदर बदल जाएंँगे ज़िन्दगी के रास्ते
ख़्वाब हो जाएंगे फना पलकों में ही
इल्म ही न हुआ ये पल आने को इतना पास था।
करने एक दूजे से जुदा हमें
मानों किस्मत ने लगा दी थी पूरी ताकत
हर तरफ़ से मायूस दिल हर तरफ़ से हताश था।
जो लेना था फैसला ले लिया नसीब ने
जुदा करना था हमें कर दिया
बिखर गया सब कुछ हाथ में केवल काश था।
जी रहा हूंँ इसी दर्द के साथ आज भी
हमारी उस आखिरी मुलाकात में
मजबूर था मैं और उसका चेहरा उदास था।
