STORYMIRROR

Vimla Jain

Tragedy Action Thriller

4  

Vimla Jain

Tragedy Action Thriller

उजड़ा घोंसला

उजड़ा घोंसला

1 min
67

हमने अपनी आंखों से यह मंजर देखा है।

चिड़िया रानी का घोंसला उजड़ते देखा है।

और घर में सब को दुखी होते और खुद भी दुखी होते देखा है।

राम कहानी कुछ इस तरह से है।


चिड़िया रानी

तिनका चुनचुन लाई।

बहुत सुंदर सा घोसला उसने 

बिजली के मीटर पर बनाया।

फिर उसमें प्यार से अपने

अंडों को बिठाया।


आने वाली बच्चों के लिए बहुत सुंदर घोंसला उसने बनाया।

मगर एक दिन जब वह दाना लेने गई

तभी एक बिल्ली की नजर उसके घौसले पर पड़ीगयी।

बहुत ऊपर धमाचौकड़ी कर 

उसने उस घौसले को नीचे गिराया।


जब तक सब लोग उसको भगाते

उसने चिड़िया के बच्चे को अपना भोजन बनाया।

शाम जब चिड़िया दाना लेकर आई। अपना उजड़ा घोंसला देख बहुत दुखी बहुत रोई।

2 दिन तक उसने भी कुछ ना खाया। और दुख में अपनी जान को गंवाया।


इस तरह से एक प्यारा सा घोंसला आबाद होने से पहले ही उजड़ा घोंसला बन गया।

जिसको देख हमारा मन बहुत दुख से भर गया।

चिड़िया को यह सीख नहीं थी कि वह अपना घोंसला किसी सुरक्षित जगह बनाएं।

इसीलिए तो कभी पंखे पर,

कभी बिजली के मीटर कभी घर की टांड पर असुरक्षित जगह पर घोंसला बनाती है। 

और इसी तरह उसका चमन उजड़ जाता है।

और जिसके घर में घोंसला बनाती है उसका मन भी दुख से भर जाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy