STORYMIRROR

Kusum Lakhera

Action Fantasy

4  

Kusum Lakhera

Action Fantasy

उडनतश्तरी ...

उडनतश्तरी ...

1 min
263

कुछ लोगों का मानना है कि

होती है उडनतश्तरी जो आती हैं कहीं

दूसरी दुनिया से

और चुपके से ले जाती हैं यहाँ के कुछ लोग।


कुछ पशु कुछ पक्षी कुछ फूल कुछ चीज़ें

जो इन्हें बहुत पसंद आती हैं

क्योंकि दूसरी दुनिया में सिर्फ़ मशीन होती हैं 

सिर्फ़ रोबोट जैसे लोग

जो हँसते मुस्कुराते नहीं है

जो सिर्फ़ काम मे मगन रहते हैं 

जो सिर्फ़ गणित के बड़े बड़े सवाल

विज्ञान की बड़ी पहेलियों को

 चुटकी में हल कर देते हैं

पर वे गा नहीं सकते ?


पर वे धरती की तरह सृजन शील नहीं हैं

वे सिर्फ़ मशीनों को चला सकते हैं

इसलिए उडनतश्तरी धरती पर कभी कभी आती हैं

पर कोई नहीं देख पाता इन्हें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action