STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Romance

4  

अमित प्रेमशंकर

Romance

तू रिमझिम है!

तू रिमझिम है!

1 min
566

तू रिमझिम है

इस सावन की

तू ही है शबनम

आई बहारें इस जीवन में

हो गई आंखें नम

ऐ सनम...

ऐ सनम

तू मेरी

तेरे हम।

चलो चलें कहीं प्यार के गांव में

रहेंगे संग संग नैनों के छांव में

चलो चलें कहीं प्यार के गांव में

रहेंगे संग संग नैनों के छांव में

सात जनम

हैं ये कसम

रूठे कभी भी ना हम

तू दर्पण है

मेरे मन की

तू ही है उपवन

आई बहारें इस जीवन में

हो गई आंखें नम

ऐ सनम

ऐ सनम

तू मेरी

तेरे हम

रहेंगे जब तक चांद सितारे

बजेंगे प्रेम के गीत हमारे

रहेंगे जब तक चांद सितारे

बजेंगे प्रेम के गीत हमारे

तू पायल

मैं छम छम

अब हो गये एक हम

तू इकतारा

मेरे धून की

तू ही है सरगम

आई बहारें इस जीवन में

हो गई आंखें नम

ऐ सनम

ऐ सनम

तू मेरी

तेरे हम



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance