STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

प्यार नहीं हुआ तो हो जाएगा

प्यार नहीं हुआ तो हो जाएगा

1 min
230

गुरुर मत करो 

यह दिल में कहीं खो जाएगा 

क्या कहे प्यार नहीं हुआ है 

आज नहीं तो कल हो जाएगा 


ना रातों की नींद होगी 

ना दिन का चैन होगा 

वो तुम्हारे सामने नहीं होगी पर 

तुम्हें उसके होने का वहम होगा 


दिल की धड़कनें बेकाबू होंगी

जब वह तुम्हें छू कर जाएगी 

सोचों उसके बाद क्या होगा 

जब मुड़कर तुम तक आएगी 


जिंदगी तो जी रहे हो पर 

मजा उसके साथ आएगा 

देखना तुम्हें प्यार जरूर होगा 

एक दिन ऐसा भी आएगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance