STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Romance

4  

Minal Aggarwal

Romance

तुम्हारी यादों के जाल में

तुम्हारी यादों के जाल में

1 min
342

इस गुलशन में 

फूल चाहे कितने भी 

खिलें 

कितने भी महकें 

कितने भी लहकें 

चिड़ियाओं से कितने भी चहकें 

एक आंच के अंगारों से कितने भी 

दहके लेकिन 

मुझे कुछ नहीं भाता 


इस तरह के सुंदर और मनभावन 

दृश्य मुझे अब आकर्षित नहीं 

करते 

इसके पीछे का कारण बस 

एक ही है कि 

तुम्हारा मेरे साथ न होना 

तुम्हारे बिना 

यह दुनिया सूनी लगती है 

किसी का प्यार से बोलना 

भी दिल में एक शूल की 

तरह चुभता है 


दिन का सूरज अच्छा नहीं 

लगता 

रात का चांद रास नहीं आता 

कोयल कूकती प्यारी नहीं लगती 

भंवरे इस फूल से उस फूल 

डोलते मन को नहीं लरजाते 

जीवन की कहानी अभी 

है लंबी 

नहीं हुई इसकी 

समाप्ति 


सांसों का खेल अभी 

चल रहा 

बहुत कुछ है करने को शेष 

लेकिन 

इस आगे के सफर में 

बस तुम्हारी यादें संग हैं

तुम कहीं साथ नहीं 

तुम्हारी देह को मैं 

स्पर्श नहीं कर सकती 

तुम्हारे मन के बन में मैं 

एक हिरण सी कुलांचे नहीं भर 

सकती 

तुम्हारी आत्मा के सूरज 

की रोशनी में मैं स्नान 

नहीं कर सकती 

मैं तुम्हें आवाज देती हूं पर 

तुम्हारी खामोशी को भी 


अब सुन नहीं सकती 

तुम मिलोगे अब मुझे 

कब कहां किस हाल में 

मेरे अंतर्मन में या 

इस दुनिया में या 

मेरी जेहन में 

बुनते 

तुम्हारी यादों के ही किसी जाल में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance