STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Romance

3  

Minal Aggarwal

Romance

तुम्हारी शर्ट और मेरी कमीज

तुम्हारी शर्ट और मेरी कमीज

1 min
209

एक तार पर 

सूखते कपड़े 

तुम्हारी शर्ट 

मेरी कमीज

हवा में उड़ रहे हैं 

साथ साथ टंगे हैं तो 

गले मिल रहे हैं 

चुम्बन भी ले रहे 


एक दूसरे का 

यह मौसम रोमांटिक 

है कि 

मेरा दिल रोमांच से भर 

रहा 


चलो जो भी है पर 

तुम्हारी शर्ट और 

मेरी कमीज की 

तरह ही 

तुम्हारा और 

मेरा दिल भी 

हमेशा एक दूजे के 

लिए 


धड़कते रहें

हाथ में हाथ डाले 

बिना एक दूसरे से 

उकताये

ऐसे ही जीवन भर 

प्यार से 

हंसते खेलते 

इश्क फरमाते 

चलते रहें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance