STORYMIRROR

Abha Chauhan

Romance

3  

Abha Chauhan

Romance

तुम ना मिले

तुम ना मिले

1 min
227

ना छोड़ो तुम मुझे यूं भरे चौराहे पर

अचानक क्यों हो गए  तुम पराए से


अब तो मुझे कोई रास्ता नहीं दिखता

चल पड़ी हूं तुम्हें पाने की राहों में

सब पराए से लगते हैं 

रहना चाहती हूं सिर्फ तुम्हारी बांहों में


दुनियादारी की समझ अब मैं छोड़ चुकी हूं

अपने रास्ते तुम्हारी ओर मोड़ चुकी हूं

तुम्हारे सिवा अब कुछ भी नहीं दिखता

तेरे लिए सारे रिश्ते नाते तोड़ चुकी हूं


मैं तुमसे प्यार करती हूं

तुम्हारा साथ जाती हूं

तुम से दूरी सही नहीं जाती

अपने हाथों में तुम्हारा हाथ चाहती हूँ


मेरे इस प्यार को प्रियवर

पागलपन न समझना तुम

अगर तुम ना मिले मुझको

मेरा नाम हो जाएगा गुम


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance