STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy

4  

Sonam Kewat

Romance Tragedy

तुम जरूर आओगे

तुम जरूर आओगे

1 min
240

याद है मुझे तुम्हारी हर बातें क्योंकि

तुमने जाते वक्त कहा था कि  

मैं लौट कर जरूर आऊंगा 

तुम आंसू आंखों में मत लाना 

तुम रोयीं तो मैं कैसे हंस पाऊंगा


बस अब दिल नही लगता

हर दिन उंगलियों पर गिनती हूँ

एक रोज सूरज के साथ ढ़लकर

दूजे रोज मैं भी साथ निकलतीं हूँ


तलाश हैं तुम्हारी अब भी

इस गुमनाम सी दुनिया में रहके

रोज एक नया कदम बढ़ाती हूँ

बिना किसी से कोई शिकायत करके


इंतज़ार है जो खत्म ही नहीं होता

लोगों से कुछ कहना भी मुश्किल है 

वो कहते हैं तुम्हारी उम्मीद खो दूं

पर अब ये तो नामुमकिन है


यकीन हैं मुझे तुमने जो वादे किये है 

वो सब एक एक करके निभाओगे

मैं ये भी जानती हूँ कि एक दिन

तुम लौट कर जरूर आओगे


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance