STORYMIRROR

Vandana Gupta

Drama

3  

Vandana Gupta

Drama

तुम जीत गए मैं हार गई

तुम जीत गए मैं हार गई

1 min
572

दो विपरीत ध्रुवों सा

जीवन अपना

साजन यूँ ही बीत गया।


तुम अपने धरातल से

बंधे रहे

मैं अपने बांधों में

सिमटी रही।


तुम वक्त के प्रवाह संग

बहते रहे

मैं वक्त के साथ

न चल सकी।


तुमने पाया हर

स्वरुप मुझमें

मैं तुममें कृष्ण

न पा सकी।


धूप छाँव के

इस खेल में साजन

तुम जीत गए,

मैं हार गई।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama