STORYMIRROR

Vandana Gupta

Romance

2  

Vandana Gupta

Romance

मत छूना

मत छूना

1 min
161

मत छूना

रूह से भी

कभी मेरी रूह को

इस जन्म में

मैं अमानत हूँ

किसी और की

तेरा प्यार नहीं

गैर हूँ तेरे लिए


मेरी पाकीजा रूह

तेरे रूहानी प्रेम के

लिए नहीं बनी


इस जन्म तो

रूह की क़ैद से

आजाद करो

फिर किसी जनम में

शायद तेरे रूहानी

प्रेम की ताकत

मेरी रूह को पुकारे

और हमारी रूहें

उस जन्म में

अपने रूहानी प्रेम की

प्यास बुझायें

उस पल तक

प्रतीक्षा करो

और तब तक

मत छूना

रूह से भी कभी

मेरी रूह को


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance