STORYMIRROR

Pratibha Bilgi

Romance

3  

Pratibha Bilgi

Romance

टूटे दिल की आवाज

टूटे दिल की आवाज

1 min
313

दिल टूटने की आवाज नहीं होती

टूटकर बिखरता है जब

समेटने की वजह नहीं होती 


समेटा भी जाये उन्हें 

जुड़ने की कोई गुंजाइश नहीं होती


टूटना जुड़ना दिल का कोई नयी बात नहीं होती

बातें बनती है तब जब

सच्चे प्यार की बात नहीं होती


कदर नहीं जिन्हें प्यार की

उनसे किसी बात की फ़रमाइश नहीं होती


टूटे दिल के जुड़ने से चाहत नहीं होती

जुड़े हुए टुकड़ों से तब

खुशियों की आवाज नहीं होती


खुशी तो देन है चाहत की

दिल तोड़नेवाले से इसकी गुजारिश नहीं होती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance