STORYMIRROR

Pratibha Bilgi

Inspirational

4  

Pratibha Bilgi

Inspirational

जीवन के रंग

जीवन के रंग

1 min
450

सात रंगों सा जीवन है यह

गुस्सा, प्यार, कभी रूठना और मनाना

कड़ी है जो, जीने की वजह

सुख और दुःख का ताना-बाना


बुनोगे तो बनेगी सुंदर एक लड़ी

खींचोगे तो टूटकर, बिखर है जाना

एकसाथ रहकर, हल होंगी मुसीबतें बड़ी

अंत में मिलेगा, खुशियों का ख़जाना


इसे ही कहते, सफलता का रहस्य

अनजानी राहों से हँसकर गुजरना

होगा तब उज्वल, दोनों का भविष्य

जिंदगी बन जाएगी, एक सफ़र सुहाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational